
मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट..!
रायपुर: साइबर ठगों ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा निवासी अधेड़ को डिजिटल अरेस्ट कर 17.15 लाख रुपए ऐंठ लिए। इस मामले में वार्ड 54 के मोती नगर निवासी शरद कुमार तिवारी ने थाने में आधी रात को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शरद को 15 फरवरी को 10.30 बजे एक फोन कॉल आया। 9356675181 के कालर ने शरद को मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने की जानकारी देकर उसे डिजिटली अरेस्ट बताया। फिर गिरफ्तारी का डर दिखाकर इससे बचने के लिए 17,15000 रूपए अपने बताए एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया।
ठगी का अहसास होने पर शरद ने रात 1.35 बजे टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने धारा 318-4,319-2,340-2 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।




