Digvijay Pulls Out of Race : AICC अध्यक्ष पद के लिए अब मुकाबला थरूर और खड़गे के बीच!

कमलनाथ ने भी दिग्विजय सिंह के हटने की पुष्टि की!

950

Digvijay Pulls Out of Race : AICC अध्यक्ष पद के लिए अब मुकाबला थरूर और खड़गे के बीच!

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से अशोक गहलोत के बाद दिग्विजय सिंह भी पीछे हट गए। अभी तक की स्थिति के अनुसार अब मल्लिकार्जुन खगड़े और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होगा।

AICC अध्यक्ष का चुनाव T-20 क्रिकेट मैच जैसा होता जा रहा है, जहां हर ओवर में तस्वीर बदलती दिख रही है। अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का नाम इसके लिए तय माना जा रहा था। लेकिन, अब मुकाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे की भी एंट्री हो गई। यही नहीं कहा जा रहा है कि अब उनके नाम पर ही सहमति बनाई जा सकती है। मल्लिकार्जुन खड़गे से दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई है और वे नामांकन दाखिल करने का फैसला ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा।

इस बात की पुष्टि मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी भोपाल में की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सुबह दिग्विजय सिंह जी ने फोन किया कि ‘मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं। क्योंकि, मल्लिकार्जुन खडगेजी नामांकन भर रहे हैं। मैं उनके घर जा रहा हूं, उनका साथ दूंगा।’

दिग्विजय सिंहजी ने यह भी कहा कि खडगेजी वरिष्ठ हैं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता है इसलिए मैं नामांकन नहीं भर रहा।’

कमलनाथ ने कहा कि मैंने उनको बधाई दी। यह बात उनसे मेरी सुबह 8:30 बजे हुई थी। उसके बाद मेरी उनसे बात नहीं हुई। खड़गेजी का नाम अचानक नहीं आया , उनका नाम पहले से ही चर्चा में था। खड़गेजी वरिष्ठ नेता है, दक्षिण से है, दक्षिण को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।