दिग्विजय सिंह ने सीएम से की मांग, सरकार किसानों के साथ करें न्याय

295

दिग्विजय सिंह ने सीएम से की मांग, सरकार किसानों के साथ करें न्याय

भोपाल। नर्मदापुरम जिले के किसानों की मुंग की फसल बर्बाद होने के मामले को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम डॉक्टर मोहन यादव से मांग की है कि सरकार किसानों के साथ न्याय करें। दिग्विजय सिंह ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की नुकसान फसलों का सर्वे कराए और प्रति एकड़ किसानों को 65- 70 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्राम विसोनी कला एवं मलका खेड़ी मुंग की बुआई के 40 दिन बाद भी नहर का पानी किसानों को नहीं मिल सका। पानी नहीं मिलने से किसानों का 1500 – 1800 एकड़ मुंग की फसल बर्बाद हो गई। 1000 एकड़ की सूखी फसल को किसान, रोटावेटर से बखर रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को खड़ी फसल को खत्म करना सबसे बड़ी पीड़ा है। किसानों की इस पीड़ा में कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि आगामी फसल की किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराई जाए। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करें।