WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

विंध्य क्षेत्र को साधने पहुंचे दिग्विजय सिंह, 3 दिन के दौरे से डालेंगे 22 सीटों पर प्रभाव

DIGVIJAY SINGH

विंध्य क्षेत्र को साधने पहुंचे दिग्विजय सिंह, 3 दिन के दौरे से डालेंगे 22 सीटों पर प्रभाव

भोपाल
विधानसभा चुनाव आते ही एक बार फिर प्रदेश भर में सक्रिय हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल से तीन दिन विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं।

विंध्य के सतना, रीवा, सीधी और सिंगरोली जिलों की 22 सीटों को इस दौरान साधने का काम करेंगे। इस दौराव वे तीन विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम और सेक्टर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं विंध्य के धाकड़ नेता रहे सुंदर लाल तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी वे हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि इन जिलों की 22 सीटों में से कांग्रेस के पास अभी सिर्फ चार सीट ही हैं।

दिग्विजय सिंह कल सुबह सयतना जिल के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां पर मंडलम और सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने खुला मंच भी रखा। जिस पर आकर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी-अपनी बात की। यह आयोजन दोपहर बाद तक चलता रहा।