Digvijay Singh’s Advice : विवेक अग्निहोत्री को दिग्विजय की सलाह ‘ठग्स ऑफ मॉर्डन इंडिया” फिल्म बनाओ, खूब चलेगी!

किरण पटेल, संजय शेरपुरिया नीरव मोदी, मेहूल चौकसी और भी हो सकते हैं!

488

Digvijay Singh’s Advice : विवेक अग्निहोत्री को दिग्विजय की सलाह ‘ठग्स ऑफ मॉर्डन इंडिया” फिल्म बनाओ, खूब चलेगी!

Bhopal : चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक फिल्म बनाने की सलाह दी। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री को 2014 के बाद की स्थितियों पर फिल्म बनाने की सलाह दी है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा ‘विवेक अग्निहोत्री जी, आप एक सफल फिल्म निर्माता हैं और जो Trilogy आप बना रहे हैं उस Delhi Files के साथ एक और फिल्म अवश्य बनायें, जिसकी शुरुआत 2014 से हो सकती है। ‘The Thugs Of Modern India.’ Block Buster होगी।

IMG 20230501 WA0017

उदाहरण के लिए किरण पटेल, संजय शेरपुरिया नीरव मोदी, मेहूल चौकसी और भी कई हो सकते हैं। केवल आप को कुछ निष्पक्ष रिसर्च करना होगा। इसकी शूटिंग की लोकेशन गुजरात में ही होना चाहिए। फंड की कोई दिक्कत नहीं होगी। पूर्व के आप के ‘मित्रों’ में The Kerala Story के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह भी अब जुड़ गए हैं। यह भी गुजरात के ही हैं।