
दिग्विजय सिंह की फेसबुक पोस्ट: कमल नाथ से मतभेद रहे, पर दोस्ती और कांग्रेस के लिए प्रतिबद्धता बरक़रार
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। फेसबुक पर उन्होंने अपने साथी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए 50 वर्षों के पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ते को याद किया। पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि राजनीति में कई बार छोटे-छोटे मतभेद और वैचारिक टकराव हुए, खासकर पार्टी की नीतियों या संगठन के मामलों में, लेकिन मनभेद कभी गहरे नहीं हुए।
दिग्विजय के मुताबिक, उनके रिश्ते में राजनीति के उतार-चढ़ाव के बावजूद दोस्ताना भाव और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा बनी रही। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने कई मौके दिए और दोनों ने मिलकर पार्टी और जनता की सेवा की।

उनकी इस फेसबुक पोस्ट में सभी के लिए संदेश है कि राजनीति में मतभेद प्राकृतिक हैं, लेकिन बड़े रिश्ते, आपसी सम्मान और जनता सेवा का जुनून कभी खत्म नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि कभी भी राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत लड़ाई में नहीं बदला।
इस पोस्ट ने कांग्रेस के भीतर एकता और नेतृत्व की मजबूती का सशक्त संदेश दिया है, जो पार्टी को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा ।




