Digvijay Will File Nomination : दिग्विजय सिंह AICC चुनाव के लिए कल परचा भरेंगे!

789
Digvijay Will File Nomination

Digvijay Will File Nomination : दिग्विजय सिंह AICC चुनाव के लिए कल परचा भरेंगे!

भारत जोड़ों यात्रा के बीच उन्हें केरल से बुलाया गया

New Delhi : AICC की कार्यवाहन अध्यक्ष सोनिया गांधी के रुख के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि दिग्विजय सिंह AICC अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भी कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली बुलाया गया है ,वे आज कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और कल नामांकन करूंगा।
दिग्विजय सिंह ने पर्चा लेने के बाद कहा कि वह अपना नामांकन फॉर्म लेने आए थे और संभवत: वह कल पर्चा भरेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में पार्टी में कलह के बाद से ही सोनिया गांधी काफी एक्टिव हो गई हैं। दिग्विजय को भी गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वह दो बार मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें संगठन में काम करने का अनुभव भी है।

Digvijay Will File Nomination

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अचानक केरल से दिल्ली बुलाया गया है। वे भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। दूसरी और दिल्ली से भोपाल लौटे कमलनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।