मन्दसौर के दिलीप धनराज गुप्ता “डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड” से अलंकृत टाइम्स फाउंडेशन द्वारा उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में हुआ सम्मान

53

मन्दसौर के दिलीप धनराज गुप्ता “डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड” से अलंकृत
टाइम्स फाउंडेशन द्वारा उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में हुआ सम्मान

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर : देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया और टाइम्स फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित टीओआई नेशनल सीएसआर समिट 2026 में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नेतृत्वकर्ताओं को गत दिवस को सम्मानित किया गया। जिसमे मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी श्री दिलीप धनराज गुप्ता को “डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड – गवर्नेंस एंड इनक्लूसिव नेशनल डेवलपमेंट” के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग़ पासवान, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री विनय सहस्त्रबुद्धे सहित सांसद, न्यायपालिका के पूर्व वरिष्ठ सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और CSR क्षेत्र के प्रमुख सहभागियों ने विभिन्न सत्रों में शिरकत की।

WhatsApp Image 2026 02 23 at 7.39.09 PM

समारोह में डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप एवं लाइफटाइम ऑनर्स श्रेणी के अंतर्गत देश भर के अन्य वरिष्ठ व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री के. जी. बालकृष्णन, भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री विनोद कुमार शुंगलू, सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती बेला एम. त्रिवेदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्रा, नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण, भारत सरकार के सेवानिवृत्त सचिव
श्री अतुल चतुर्वेदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. मनीषा श्रीधरा, वरिष्ठ जननेता अगाथा के. संगमा, समाजसेवी एवं परोपकारी श्रीमती अरुणा गोयनका, एम3एम फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ. पायल कनोड़िया सहित नीति, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं सार्वजनिक प्रशासन से जुड़े प्रतिष्ठित नेता शामिल है।

मंदसौर (मध्य प्रदेश) के पिपलियामंडी में जन्मे दिलीप धनराज गुप्ता लंबे समय से ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, सहकारिता आंदोलन एवं गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के कार्यों से जुड़े रहे हैं। विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के माध्यम से उन्होंने संगठनात्मक विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को दिशा दी है।“डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड – गवर्नेंस एंड इनक्लूसिव नेशनल डेवलपमेंट” से सम्मान उनके सामाजिक समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।

यह सम्मान टाइम्स फाउंडेशन के लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर्स खंड के अंतर्गत प्रदान किया गया, टाइम्स ऑफ इंडिया प्रबन्धन समिति प्रवक्ता के अनुसार यह पुरस्कार उन नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जिनके सतत योगदान ने सार्वजनिक जीवन को दिशा दी है और राष्ट्रीय विकास को सुदृढ़ किया है ओर योगदान कर रहे हैं ।

राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे और चयन प्रक्रिया एक स्वतंत्र सर्च कमेटी द्वारा संपन्न की गई, जिसमें सार्वजनिक सेवा, उद्योग, परोपकार, शिक्षा जगत एवं नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय, निष्पक्ष और पारदर्शी रखी गई, ताकि उच्चतम विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2026 02 23 at 7.38.43 PM 1

समारोह में देशभर से नीति-निर्माता, CSR कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत, सिविल सोसाइटी संगठनों के सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
मंदसौर के युवा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिलीप गुप्ता के पिता श्री धनराज गुप्ता पत्रकार एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं ।

श्री दिलीप गुप्ता को प्रतिष्ठित टाइम्स फाउंडेशन नेशनल अवॉर्ड प्राप्त होने पर विभिन्न संस्थाओं संगठनों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है । मल्हारगढ़ विधायक एवं उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया, श्री महावीर अग्रवाल सद्भावना समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश बटवाल, प्रेस क्लब संरक्षक ब्रजेश जोशी जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ,प्रकाश बंसल ,जगदीश पंडित ,अशोक दक सूरजमल राठौड़, हरीश गुप्ता , भगवती प्रसाद गेहलोत, रमेश तेलकार बाबूलाल नागर डॉ स्वप्निल ओझा चौथमल गुप्ता मुकेश निडर अनिल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य जनों ने बधाई दी है ।

सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री दिलीप गुप्ता ने कहा कि यह प्रोत्साहित करता है और निरन्तर सेवा क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने को प्रेरित करेगा ओर यह सम्मान टीम का सम्मान है।