Dirty joke of Ranveer Allahabadia : इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहबादिया को गंदा मजाक भारी पड़ा, सेलिब्रिटी ने पॉडकास्ट कैंसिल किए!

कॉमेडी की भाषा में भी मर्यादा, रणवीर इलाहबादिया ने वो सीमा रेखा लांघ ली!

254

Dirty joke of Ranveer Allahabadia : इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहबादिया को गंदा मजाक भारी पड़ा, सेलिब्रिटी ने पॉडकास्ट कैंसिल किए!

 

Mumbai : रणवीर इलाहबादिया अपने एक शो में अश्लील भाषा का उपयोग करके परेशानी में आ गए। वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और ‘सोशल गार्बेज’ शो चलाते है! इन दिनों वे शो में अपनी अश्लील और अमर्यादित भाषा को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। लोग उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं, साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही! ये पहली बार नहीं है, जब रणवीर इलाहबादिया ने इस तरह की अश्लील भाषा बोली हो। उनके शो में गालियों और अश्लील कमेंट की भरमार होती है।

कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता और अनर्गल भाषा परोसने वाला ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित भी हो चुका है। इस घटना के बाद सेलेब्स उनके पॉडकास्ट पर जाने से कर रहे इंकार कर रहे हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में रणवीर अल्लाहबादिया एक बड़ा नाम है। दिसंबर 2023 तक उनके चैनलों पर कुल 13.52 मिलियन सब्सक्राइबर थे. इनमें 6.83 मिलियन उनके निजी चैनल पर और 6.69 मिलियन ‘बीयरबाइसेप्स’ पर थे।

जाने माने अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समय रैना और रणवीर अलाहबादिया विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है, उन्हें निश्चित रूप से ऐसा करना चाहिए। पहले अश्लील कंटेंट ओटीटी का हिस्सा हुआ करता था और अब यह ऐसे कॉमेडी शो तक भी पहुंच गया है। इस पर अन्नू कपूर ने कहा कि ओटीटी में काम करने वाले वही लोग हैं, जो टेलीविजन में संयमित थे। वे अच्छी तरह जानते हैं कि दर्शकों को क्या चाहिए। अगर आपको अश्लीलता चाहिए, तो वे इसे परोसने के लिए तैयार हैं। यह सब मांग और आपूर्ति के बारे में है। एक प्रतिशत लोग भी ऐसे नहीं होंगे जिन्हें ऐसा कंटेंट पसंद न हो।

गायक बी प्राक ने भी रणवीर के साथ अपने पॉडकास्ट को रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया। बी प्राक ने कहा कि रणवीर आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हैं, आध्यात्मिकता की बात करते हैं, आपके शो में इतने बड़े नाम आते हैं, और आपकी मानसिकता ऐसी है! मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अगर हम इसे अभी नहीं रोक पाए, तो हमारे बच्चों का भविष्य खतरे में है।

IMG 20250211 WA0032

इससे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने भी समय रैना और रणवीर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन न कहें। ऐसा करना असली स्टैंड-अप कॉमेडी का अपमान होगा। वे अशिक्षित व्यक्ति हैं, जिनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे युवा सम्मानित परिवारों से जिम्मेदार और सुसंस्कृत व्यक्ति बनने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इन कथित कॉमेडी कलाकारों को सार्वजनिक मंचों पर आमंत्रित किया जाता है, जहां वे अश्लीलता और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं और विडंबना यह है कि इन कार्यक्रमों के आयोजक सुशिक्षित लोग हैं। वे अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं।