बिखरते परिवार समाज और नई पीढ़ी के लिए घातक: प्राचार्य मिश्रा!

संस्था द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं को किया सम्मानित!

370

बिखरते परिवार समाज और नई पीढ़ी के लिए घातक: प्राचार्य मिश्रा!

Ratlam: न्यू क्लियर परिवार की चाहत में हम बिखरते जा रहें हैं, टूटते जा रहें हैं ऐसे में समाज में एक दूसरे की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। आपसी सद्भाव और प्रेम खत्म होता जा रहा हैं पारिवारिक एकता और एक दूसरे की शर्म के अभाव में नवीन पीढ़ी सर्वाधिक प्रभावित नजर आ रहीं हैं जो हमारे समाज के लिए अत्यंत घातक हैं। हमें संभालना होगा और सामाजिक ताने-बाने में पुन: बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर देना होगा।

IMG 20240807 WA0113

उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा आयोजित अग्रसेन वाटिका में पारिवारिक सभा में प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य वायके मिश्रा ने व्यक्त किए।

मिश्रा ने कहा की पूर्व में जो पारिवारिक व्यवस्थाएं होती थी वह आज के दौर में हम सबको याद आ रही हैं बिगड़ते संस्कार और उसका नुकसान जो समाज आज उठा रहा हैं।उसके पीछे मूल कारण यही हैं कि हम एकांगी जीवनधारी बनते जा रहें हैं। जिसका प्रभाव नवीन पीढ़ी पर बहुत गहरा असर डाल रहा हैं वे सिर्फ अपने भविष्य की चिंता में लगे रहते हैं और परिवार माता-पिता भाई बहनों से दूर होते जा रहें हैं।

IMG 20240807 WA0111

संस्था संरक्षक अभय सुराणा ने कहा कि हमारा प्रयास यही है कि हम पारिवारिक संस्कारों को पुनर्जीवित करें जिसकी समाज में महती आवश्यकता हैं। कार्यक्रम सूत्रधार दिनेश शर्मा ने कहा कि छोटे और एकांगी परिवार आज अनेक समस्याओं से जूझ रहें हैं। अपनी उच्च महत्वाकांक्षाएं एवं पाश्चात्य जनजीवन हमें एक दूसरे से दूर कर रहा हैं हमारे संस्कार, संस्कृति और पारिवारिक दायित्व से मुक्त कर रहा हैं जो परिवारों और समाज के लिए अत्यंत घातक हैं।

प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए परस्पर संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि हमारा यह प्रयास हैं कि हम संस्था परस्पर के माध्यम से सामाजिक जनचेतना विकसित करें। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्व का एहसास भी नवीन पीढ़ी को करवाए। वर्षभर की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण सचिव सचिन गेलडा ने प्रस्तुत किया। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में निमिष व्यास, सचिन गेलड़ा, महेश व्यास, अभय लोढा मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत मिलन राखेचा, रमेश पोरवाल, प्रीतम भरगट, मनीष बोहरा, चंदन राठौर, सुभाष नागोरी, राजेश व्यास, सोनू व्यास, अमित डांगी, वीरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कसेरा, निलेश खिमसेरा, मितेश अग्रवाल, अभिसार हाडा, कमलेश पालीवाल, राजेश जोशी, दिलीप वर्मा, निलेश शुक्ला, राजेश दरक आदि ने किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां तथा हरियाली अमावस्या के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपित किया गया।

अतिथियों ने संस्था की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिनमें श्रुति दरक, मान्या जैन, यक्षिता जैन, पर्व पोरवाल, अवनी खिमेसरा, तेजस्व लोढ़ा, प्रियेश पालीवाल, आशी परमार, सार्थक पोरवाल, दीया भरगट आदि रहें।

संस्था अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष जगदीश सोनी का लायंस क्लब क्लासिक के अध्यक्ष बनने पर विशेष रूप से सम्मान किया। अंत में आभार अभय लोढा ने व्यक्त किया।