Dispute of CEC and IAS Anurag Yadav: बंगाल चुनाव में सुर्खियों में आए IAS अनुराग यादव प्रेक्षक पद से हटाए गए, जानिए कौन है अनुराग!

504

Dispute of CEC and IAS Anurag Yadav: बंगाल चुनाव में सुर्खियों में आए IAS अनुराग यादव प्रेक्षक पद से हटाए गए, जानिए कौन है अनुराग!

पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 की वोटिंग राज्य में पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किए आईएएस अधिकारी अनुराग यादव सुर्खियों में आ गए हैं। मीटिंग में उनकी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से बहस हो गई। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर अनुराग यादव के बारे में काफी खोजबीन हो रही है। अनुराग यादव उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से कह दिया था कि आप मुझे ऐसे बात नहीं कर सकते हैं मैं भी 25 साल से अफसर हूं। इसके बाद आयोग ने यादव पर्यवेक्षक के पद से उन्हें हटा दिया था। यह विवाद काफी ज्यादा चर्चा में है।

 

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का जनरल ऑब्जर्वर बनाया गया था। वह एक वर्चुअल मीटिंग में अपने क्षेत्र के बेसिक सवालों का तुरंत जवाब नहीं दे पाए थे। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनकी बहस हो गई, हालांकि आयोग का कहना है कि उन्हें बहस के कारण नहीं, बल्कि काम में कमी के चलते हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अनुराग आयोग को पर्यवेक्षक पद से हटाने के मामले ने राजनीति को भी गरमा दिया है। चुनाव आयोग ने राज्य में निपष्क्ष चुनाव कराने का संकल्प लिया है। आयोग ने इससे जुड़ी एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह 1988 बैच से हैं।