केंद्रीय मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुरू, शिवराज को 2 बड़े मंत्रालय, जानिए अन्य मंत्रियों को कौन से विभाग मिले!

2079

केंद्रीय मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शुरू, शिवराज को 2 बड़े मंत्रालय, जानिए अन्य मंत्रियों को कौन से विभाग मिले!

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का सिलसिला शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।

एस शिव शंकर पूर्व अनुसार विदेश मंत्री, राजनाथ सिंह, पूर्व अनुसार रक्षा मंत्री, अमित शाह पूर्व अनुसार गृह मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं रेल मंत्री बनाया गया है।

पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

गजेंद्र सिंह शेखावत को कला और संस्कृति मंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान को खेल और युवा मामले का मंत्री बनाया गया है। किरण रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बनाए गए हैं। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है।

सर्वानंद सोनोवाल को जहाजरानी मंत्रालय दिया गया है।

सीआर पाटील को जनशक्ति मंत्रालय, भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री, प्रहलाद जोशी उपभोक्ता मंत्री बनाए गए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्री बनाया गया है।

कुमार स्वामी को भारी उद्योग और स्टील मंत्री बनाया गया है।

हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है।

वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय मंत्री बने। जी किशन रेड्डी कोयला मंत्री बने। जुवेल ओरोव आदिवासी विकास मंत्री बने।

दुर्गादास उइके आदिवासी मामलों के राज्य मंत्री बने। सावित्री ठाकुर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री बनी।

देखिए सभी मंत्रियों के विभाग-