पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

334

पौधों का वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!

Ratlam : जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप, राष्ट्रीय फेडरेशन का 29वां स्थापना दिवस जैन सोशल श्वेतांबर सोशल ग्रुप (मेन) ने सेवा दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया। फेडरेशन के सदस्यों ने शहर भर में घर-घर व प्रतिष्ठानों पर पंहुचकर पौधों का वितरण किया!

IMG 20240606 WA0065

वितरण का उद्देश्य शहर में बढ़ते तापमान पर नियंत्रण तथा अच्छी वर्षा के आसार बने। संस्था द्वारा मीठा नीम, बादाम, गुलमोहर, शीशम, नीलगिरी, सीताफल, जामफल के पौधों का वितरण शहर में राहगीरों तथा वाहन चालकों को रोक-रोक कर पौधे वितरित किए, साथ ही उन्हें कहा की घर पंहुचकर पौधे को गमले में लगाइए और इसकी रक्षा कीजिए।

ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका व अध्यक्ष अनिल बोहरा ने बताया कि अभी 250 पौधों का वितरण किया हैं। पौधों का वितरण निरंतर चलाता रहेगा, 1100 पौधों का वितरण करना हमारा लक्ष्य हैं।

IMG 20240606 WA0066

अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण लोढ़ा फेडरेशन की कोर कमेटी सदस्य राजेश रांका पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन संजीव कोठारी, सुनील चपलोद, संजय मोदी, अनिल बोहरा, अजय गोखरू, निलेश काकड़ीवाला, विपिन पूनिया सुभाष मुणत, अशोक लाला, शैलेश चोपड़ा, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, विजय मालवी, राकेश पीपाड़ा, राकेश मेहता, राजेश सुराना, मुकेश धाकड़, निलेश नाहर आदि सदस्य मौजूद रहें।