
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने महालक्ष्मी पूजन कर की जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की!
Ratlam : शहर के पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में महालक्ष्मी पूजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लक्ष्मी माता का पूजन कर सर्वजन के लिए सुख-समृद्धि की कामना की साथ ही भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने बहीखाता पूजन किया, पूजन विधि पंडित अनिल कुमार जोशी ने संपन्न कराई।

जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड, विप्लव जैन, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह-प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री सुबेन्द्र गुर्जर, वरिष्ठ नेता नितिन लोढा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, रामकुमार जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें!





