Big Action: स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ जायसवाल शासकीय सेवा से बर्खास्त

664

Big Action: स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ जायसवाल शासकीय सेवा से बर्खास्त

विनोद काशिव की रिपोर्ट

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में उनके शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।
आयुक्त सह मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रिंस की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

*क्या था मामला?*

डॉ. प्रिंस जायसवाल ने साबरमती विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) की डिग्री दिखाई थी, लेकिन जांच में पता चला कि यह डिग्री फर्जी है। विश्वविद्यालय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि डॉ. प्रिंस जायसवाल उनके विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं और दस्तावेज फर्जी हैं।

IMG 20250604 WA0087

*कड़ी कार्रवाई*

आयुक्त सह मिशन संचालक ने मानव संसाधन नीति 2018 के तहत डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी है और उन्हें एक माह का वेतन/मानदेय प्रदान करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।