Divyang Children Tie Raksha Sutra to Mayor : महापौर पटेल को दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाए रक्षासूत्र बांधें!

409

Divyang Children Tie Raksha Sutra to Mayor : महापौर पटेल को दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाए रक्षासूत्र बांधें!

 

Ratlam : बोद्धिक दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कार्यरत लखदातार फाउंडेशन की संस्था सारथी सेंटर फॉर एंम्पावरमेंट ऑफ स्पेशल एबल पीपल विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल तथा विशेष अतिथि सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत प्रमुख अशोक जैन चोटाला रहें।

IMG 20250809 WA0032

संस्था द्वारा बोद्धिक दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। सारथी की संचालिका व सक्षम जिला धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख स्वाति सोलंकी ने बताया कि व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों ने रक्षा सूत्र तैयार किए हैं इससे प्राप्त आय से संस्था में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों ने महापौर प्रहलाद पटेल व अशोक चोटाला की कलाई पर अपने हाथों तैयार किए रक्षासूत्र बांधते हुए मिठाई खिलाई!