DM नरेन्द्र सूर्यवंशी ने विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

ड्यूटी से नदारद पाए गए दस कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी काटने के दिए निर्देश

893

DM नरेन्द्र सूर्यवंशी ने विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

रतलाम
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कलेक्टर अपने आकस्मिक निरीक्षण और त्वरित कार्यवाहीं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।अधिकारियों और कर्मचारियों में उनके आकस्मिक निरीक्षण या कार्यवाहीं को लेकर घबराहट हैं।

प्रदेश भर में जारी सुशासन सप्ताह के चलते आज कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।अचानक कलेक्टर को देखकर विभागों अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान उन्होंने दफ्तर में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सूर्यवंशी जिला पंचायत कार्यालय,एसडीएम शहर कार्यालय,रतलाम तहसील कार्यालय तथा कृषि उपज मण्डी कार्यालय पर पहुंचे थे।जहां उन्होंने कार्यालयों के संचालन की जानकारी प्राप्त की।उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों से चर्चा की।

WhatsApp Image 2022 12 22 at 8.19.09 PM
इनका काटा वेतन
इस दौरान कृषि उपज मण्डी में अनुपस्थित सहायक उपनिरीक्षक नरसिंह डामोर,सहायक ग्रेड 2 विद्या वर्मा,अमृतलाल सांकला, ड्रायवर शांति लाल राठौर,भृत्य टेक चंद लश्करी,दुले सिंह खराडी,दिनेश गौड,स्थायी कर्मी बाबूलाल मुनिया,सहायक ग्रेड 3 नागेश रोजलिया तथा जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 3 अमित जैन का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।