DM’s Instructions to SDM : ‘प्रधान पति से तमीज से बात करिए’ कलेक्टर की SDM को हिदायत! 

जानिए, कलेक्टर ने किस बात पर SDM को यह समझाइश दी!

557

DM’s Instructions to SDM : ‘प्रधान पति से तमीज से बात करिए’ कलेक्टर की SDM को हिदायत! 

Deoria (UP) : यहाँ की कलेक्टर (DM) दिव्या मित्तल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे ग्राम प्रधान की शिकायत पर SDM को हिदायत देती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वजह से DM दिव्या मित्तल फिर सुर्खियों में आ गई। दिव्या मित्तल SDM से गांव की प्रधान और फरियादियों से तमीज से बात करने की बात कह रही। DM का SDM को हिदायत देते हुए वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ,

कलेक्टर दिव्या मित्तल जिले की बरहज तहसील के भदिला प्रथम गांव में बाढ़ का निरीक्षण करने आईं थीं। उस दौरान गांव की महिला ग्राम प्रधान दिव्या मित्तल से SDM की शिकायत करने लगीं। महिला ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी ने कहा कि मेरे प्रधान प्रतिनिधि पति गांव की समस्या को लेकर बरहज तहसील में SDM अंगद यादव के पास जाते हैं, लेकिन SDM उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।

 

SDM को दी हिदायत और समझाइश 

ग्राम प्रधान की इस शिकायत को सुनकर DM दिव्या मित्तल थोड़ी नाराज हो गईं। DM ने वहां मौजूद SDM को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर वह प्रधान का पति है तो उसमें आपको क्या आपत्ति है! आप उनसे तमीज से बात करिए। यह जनता की समस्याएं लेकर जाते हैं। अगर वह सही हैं तो उनकी समस्या का समाधान कराएं। आगे DM ने SDM को हिदायत देते हुए कहा कि आप अपने अधिकारियों को टाइट कर दीजिए। DM ने ग्राम प्रधान से भी कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। आपकी समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।