Doctor’s Strike: भोपाल में 150 निजी डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनाई गई

1500 बेड निजी मेडिकल कालेज में मरीजों के नि:शुल्क इलाज हेतु आरक्षित

517

Doctor’s Strike: भोपाल में 150 निजी डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू बनाई गई

भोपाल: संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया और कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने हमीदिया और जीएमसी मेडिकल कालेज में व्यवस्थाओं को बनाने में अहम भूमिका निभाते हुए सुबह 4 घंटे अस्पताल में बिताए और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आम जनता की भलाई और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भोपाल जिले में हमीदिया अस्पताल, जीएमसी मेडिकल कालेज, जेपी अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्ध के संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 150 निजी डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही आयुष डॉक्टर, होम्योपैथिक, आयुर्वेद के डॉक्टरों ने भी स्वास्थ सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए लगाया गया है।

IMG 20230503 WA0062

संभागायुक्त श्री मालसिंह ने बताया कि मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए निजी मेडिकल कालेज में भी 1500 बेड रिजर्व कर लिए गए थे। जिससे स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाई गई हैं। आज भी हमीदिया में कई मरीजों को चिरायु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 10 से अधिक मेडिकल कालेजों की एंबुलेंस को जीएमसी मेडिकल कालेज में स्टेंड वाय रखा गया है। जिससे मरीजों को निजी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया जाय।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि हमीदिया में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता के लिए भी व्यवस्था की गई है। अन्य शासकीय अस्पतालों में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आम जनता को किसी भीं प्रकार की परेशानी नहीं होंगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एसडीएम, कार्यपालिका मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की अस्पतालों में ड्यूटी लगाई गई है जिससे स्वास्थ्य सेवा में कोई परेशानी नहीं हो।

कमिश्नर श्री माल सिंह और कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जीएमसी मेडिकल कालेज और हमीदिया अस्पताल का पुन: दोपहर 2 बजे निरीक्षण किया। निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने के लिए भेजा गया। गंभीर बीमारी, दुर्घटना और अन्य भर्ती होने वाले मरीजों को चिरायु मेडिकल कालेज में भर्ती करने के लिए रवाना कराया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, कलेक्टर श्री आशीष सिंह-