
सिकंदर नहीं धुरंधर बनो और बनाओ
राकेश अचल
दुनिया बदल रही है. पहले गोल थी अब गोलमाल हो गई है. लोग सिकंदर बनने के चक्कर में चुकंदर हुए जा रहे हैं, जबकि दुनियां में तहलका मचाने के लिए सिकंदर बनने की जरूरत नहीं है.धुरंधर बनकर या बनाकर भी कहर मचाया जा सकता है. कम से कम धुरंधर-2 ने तो यही प्रमाणित किया है..
खबर है कि धुरंधर 2′ दुनियाभर में धमाका कर रही है. फिल्म ने 3 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है. फिल्म हर तरफ छाई हुई है.ये खबर इसलिए पुरसुकून है क्योंकि इस समय दुनिया पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं.सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकडों के मुताबिक, फिल्म ने 3 दिन में दुनियाभर में 501.04 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 96.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं भारत में 339.37 का नेट कलेक्शन और ग्रॉस 404.54 करोड़ का कलेक्शन किया.
हम उस जमाने के फिल्म दर्शक हैं जिस जमाने का बाक्स आफिस और फिल्में आज की तरह नहीं होती थीःआजकल तो किसी भी फिल्म का मीटर पहले दिन से चलने लगता है.धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए.
अब फि्म समीक्षा का व्याकरण और मुहावरा भी बदल गया है. अब फिल्म की कामयाबी आक्यूपेंसी से नापी जाती है.धुरंधर 2 की ऑक्यूपेंसी फिल्म को तीसरे दिन 81.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 20,917 शोज मिले. दूसरे दिन फिल्म को 62.6 परसेंट और पहले दिन फिल्म को 67.8 ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने वॉर (475 करोड़), टाइगर 3 (464 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.
मुझे इस फिल्म की कहानी में कुछ नया नही लगा क्योंकि धुरंधर 2 की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद की घटनाओ का विस्तार है. फिल्म में हमजा के रोल में रणवीर सिंह ल्यारी के नए गैंगस्टर बनते हैं. रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय जासूस के रोल में हैं और पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां के गैंगस्टर्स को एक-एक करके मारते हैं.
फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के रोल में हैं. संजय दत्त के रोल की खूब तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म में आर माधव अजय सान्यल के रोल में हैं. अर्जुन रामपाल फिल्म मेजर इकबाल हैं. फिल्म में सारा अर्जुन भी नजर आई हैं. सारा अर्जुन रणवीर की पत्नी के किरदार में हैं.
धुरंधधर-2 को आदित्य धर ने बनाया है. उनके काम को बहुत सराहा जा रहा है. अनुपम खेर ने आदित्य धर को रॉकस्टार कहा. वहीं कंगना रनौत ने भी जमकर उनकी तारीफ की. ये सब भाजपाई हैं इसलिए आप समझ सकते हैं कि फिल्म के राजनीति निहितार्थ हैं.
ये फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर दिसंबर 2025 में आई थी.और अब इतनी जल्दी उसका सीक्वल भी आ गया.शायद कुछ लोग ऐसा चाहते थे.
पहले धुरंधर की ही तरह ‘धुरंधर 2 ‘ भी एक जासूसी,एक्शन और एक खास दल का संरक्षण करने वाले एजेंडा का थ्रिलर है, भारतीय दर्शक की आत्मा को ऐसी फिल्मे पिछले कुछ साल से आनंददायक अहसास करा रही है. फिल्म उस जुमले को प्रमोट करती है जो हमारे पंत प्रधान का है कि यह वो नया भारत है, जो न केवल घर में घुसता है, बल्कि मारता भी है।
धुरंधर -2 में गालियां जिन्हे आप फिल्मी श्लोक कह सकते हैं. ये श्लोक भोपालियों की तरह शॉर्ट में नहीं बल्कि संपूर्णता के साथ दी गई हैं.श्लोक सीधे समझ में आ जाऐं इसलिए वे अभिनेता अश्लील इशारे भी करते हैं जिनके बाप इसके बारे में सोच भी नही सकते थे.
सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए तमाम शुद्धीकरण के बावजूद 3 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म मे पिछली धुरंधर की तरह इसमें हिंसा की भरमार है।
आपको याद होगा कि 2019 की चुनावी रैलियों में पंत प्रधान ने – “घर में घुसकर मारेंगे”,“नई नीति और नया भारत” तथा आतंकवाद को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा” जैसे जुमले उछाले थे.. फिल्म में इन तमाम जुमलों को ही फिल्म की थीम बना दिया गया है.
कहा जा रहा है कि फिल्म के अधकांश पात्र और घटनाएं वास्तविकता के करीब हैं। रणवीर सिंह हमज़ा अली मज़ारी बने हैं जो जसकीरत सिंह रांगी थे। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल बने, जो आईएसआई के इल्यास कश्मीरी थे। पूरी फिल्म के सूत्रधार अजित डोभाल के रूप में आर. माधवन हैं। राकेश बेदी का जमील जमाली का किरदार नबील गबोल पर आधारित है।आदित्य उप्पल का रोल उमर शाहिद हामिद पर आधारित है। मशहूर अमरोही नवाब शफीक (नवाज़ शरीफ) के रूप में हैं।
कुल जमा यदि आप खाडी युद्ध की खबरों, गैस पेट्रोल की बढी कीमतों से आजिज आ गये हों तो धुरंधर _2 देखें.





