Dowry Harassment : दहेज़ प्रताड़ना के मामले दर्ज, पत्नी को घर से निकाला! 

महिला थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया   

828

Dowry Harassment : दहेज़ प्रताड़ना के मामले दर्ज, पत्नी को घर से निकाला! 

Indore : एयरफोर्स के कर्मचारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज यातना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पैसों और कार के लिए उसे ससुराल में यातनाएं दी गई। उस पर गंदे आरोप भी लगाए गए।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार फरियादी रेणु मिश्रा निवासी कृष्णा पैराडाइज कॉलोनी राऊ की शिकायत पर उसके पति प्रेमपाल मिश्रा सहित ससुराल के विमला मिश्रा, नाथूराम मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, नीतू मिश्रा, प्रेमराज मिश्रा सभी निवासी भिंड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी प्रेमपाल से हुई थी। प्रेमपाल एयरफोर्स में काम करते हैं। वह पत्नी को साथ नहीं रखते हैं। रेणु का एक बेटा है। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने पैसों और कार की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि पति दूसरी शादी की धमकी देता है।

दो अन्य को भी सताया

दहेज प्रताड़ना के दूसरे मामले में भौंरासला कांकड़ निवासी 23 वर्षीय कविता मालवीय की शिकायत पर भी महिला पुलिस ने पति योगेश नांदले, आशा नांदले और किशोर नांदले के खिलाफ केस दर्ज किया है। कविता के मुताबिक नवंबर 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी में सोना-चांदी के जेवर, नकदी व गृहस्थी का सामान दिया था। उसे दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जाने लगा। उसे बहू नहीं नौकरानी समझते थे। उसने विरोध किया तो सास ने कहा कि दहेज में पांच लाख नहीं लाई तो मेरे बेटे की दूसरी शादी करवा दूंगी।

तीसरे मामले में मुस्कान निवासी प्राइम सिटी, वीणानगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि लव विद अरेंज मैरेज के तहत मेरी शादी सचिन राव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति सचिन राव,सास गीताबाई,ससुर सुरेश राव,जेठ दीपक राव दहेज को लेकर ताने मारने लगे। इसी दौरान मुस्कान गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उस पर प्रताड़ना और बढ़ा दी। उसका इलाज नहीं करवाया,पेट भर खाना भी नहीं दिया मुस्कान को बेटा हुआ। उसके बाद ससुराल वालों ने मायके में आकर धमकी दी कि यदि पांच लाख रुपए नहीं दिए तो हम इसे घर में नहीं रखेंगे। महिला थाने में सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।