डॉ गौतम मुनिजी महारासाहब को मानव केसरी तथा साध्वी डॉ कुमुदलता जी महारासाहब को “जिनशासन कर्मठ निष्ठा” के पद से अलंकृत किया!

608

डॉ गौतम मुनिजी महारासाहब को मानव केसरी तथा साध्वी डॉ कुमुदलता जी महारासाहब को “जिनशासन कर्मठ निष्ठा” के पद से अलंकृत किया!

Jaora : अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि श्रमण संघ के युवाचार्य प्रवर श्री महेंद्रऋषिजी महाराज प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनिजी महाराज श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश आदि अनेक साधु भगवंत एवं साध्वियों ने जो लगभग 50 से अधिक की संख्या में विराजमान थे।

इसके साथ ही हजारों श्रावक-श्राविकाओं की गरिमामई उपस्थिति में जैन दिवाकर गुरुप्रताप कुल के उज्जवल नक्षत्र आगमज्ञाता श्रमण संघीय उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी महाराज को मानव केसरी तथा संपूर्ण कार्यक्रम की सूत्रधार रहीं अनुष्ठान आराधिका जिनशासन प्रभाविका डॉक्टर कुमुदलताजी महाराज को जिन शासन कर्मठ निष्ठा की उपाधि से अलंकृत कर दोनों को आदर की चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 02 10 at 19.19.22 1

सुराणा ने बताया कि उपाध्याय प्रवर की 50वीं स्वर्णसंयम दीक्षा जयंती के पावन अवसर पर भारत के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों की संख्या में पुणे श्री संघ के आतिथ्य में गरिमामय कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है की जिनशासन प्रभावीका जिनशासन कर्मठ निष्ठा की पदवी से अलंकृत कुमुदलताजी महाराज जिनका जन्म जावरा की माटी में हुआ तथा मानव केसरी गुरुदेव गौतममुनि का जावरा में ऐतिहासिक चातुर्मास किया तथा जावरा की जमीं पर शीघ्र ही सभी के सहयोग से मानव सेवा कार्यों का तीर्थ बनने जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 02 10 at 19.19.23

उपाधियों से अलंकृत होने के बाद अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल, विजय खटोड़, आशीष जैन, मनीष भटेवरा, शेखर नाहर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मंगला भंडारी, संगीता चिप्पड़, कल्पना मुथा, आशा जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की तथा साथ ही गुरुदेव कमलमुनि कमलेश के जन्मदिन दिवस एवं इन दोनों की उपाधियां को अलंकृत करने मानव-सेवा एवं जीवदया के विभिन्न सेवा कार्य विभिन्न प्रांतों में निरंतर जारी है।