राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, 67 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

91

राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, 67 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश के रीवा में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका जन्म रीवा के ही गुढ़ क्षेत्र में हुआ था।

डॉ. वेदांती 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बीते दो दिनों से उनका इलाज रीवा में ही चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की गई।

दिल्ली से एयर एंबुलेंस भी रीवा पहुंची थी, लेकिन घने कोहरे के कारण वह लैंड नहीं कर सकी। सुबह करीब 12:20 बजे उनका निधन हो गया।

उनके उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉ. वेदांती का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉक्टरों के अनुसार, डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन सेप्टीसीमिया बीमारी के कारण हुआ।