राष्ट्रवाद,मोदी के लिए डा.शर्मा पीड़ा सहकर भी अपने भाई से लड़ रहे – बोले असम के सी एम हिमंत बिस्वा सरमा  

कहा- 3 दिसंबर के बाद देश में नहीं दिखेगा इंडिया गठबंधन, मीडिया से बोले- नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ा

2459

राष्ट्रवाद,मोदी के लिए डा.शर्मा पीड़ा सहकर भी अपने भाई से लड़ रहे – बोले असम के सी एम हिमंत बिस्वा सरमा  

 

*नर्मदापुरम से संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की खास रिपोर्ट*

नर्मदापुरम। कांग्रेस समेत देश की करीब एक दर्जन पार्टियों द्वारा मिलकर बनाया गया इंडिया गठबंधन चुनाव हो रहे मध्यप्रदेश आदि राज्यों में कहीं भी है ही नहीं। मप्र के ही चुनाव में आप सब भी देख रहे हैं कि अखिलेश कुछ बोल रहे, राहुल गांधी अलग बोल रहे,नीतीश कुमार व ममता बैनर्जी भी कुछ अलग बोल रहे हैं। यह गठबंधन खत्म हो चुका है। 3 दिसबंर के बाद इंडिया गठबंधन भारत की भूमि पर दिखाई ही नहीं दे पाएगा। जब आप उस गठबंधन के लोगों से पूछेंगे तो वे कहेंगे कि दूसरी बात करो। उक्त बात असम के मुख्यमंत्री हिम्मंत बिस्वा सरमा ने आज नर्मदापुरम में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजनीति की एक लंबी पारी खेलने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उनकी पार्टी को चाहिए कि उनको विश्राम देवें व किसी अन्य पार्टी नेता को सी एम बनाएं। इसके पूर्व उन्होंने नर्मदापुरम में भाजपा प्रत्याशी डा.सीतासरन शर्मा के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए

IMG 20231111 WA0076

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मप्र एक समय बीमारू राज्य हुआ करता था। आज विकसित राज्य हो गया है। अब इसे विकास के मामले में नंबर वन राज्य बनाना है। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सीतासरन शर्मा के सामने कांग्रेस से उनके भाई लड़ रहे हैं। डा. शर्मा के मन में पीड़ा होगी। लेकिन यह पीड़ा उनकी व्यक्तिगत नहीं है। भारत माता के लिए,राष्ट्रवाद के लिए, हमारा देश को नरेंद्र मोदी चाहिए। उसके लिए हम सबको उनसे भी ज्यादा पीड़ा सहन करना ही होगी। भारत माता हमारे लिए सर्वोपरी है। आत्मसम्मान से रहने वाला कांग्रेस में रह ही नहीं सकता। चुनाव का रिजल्ट जो भी हो, डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई भी दोबारा बीजेपी में आ जाएंगे।शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने नर्मदापुरम व सिवनी मालवा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे ।

IMG 20231111 WA0079

सतरास्ते के पास असम के सीएम ने कहा कि देश को तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चाहिए तो हमें एक बड़ा संदेश मध्य प्रदेश के चुनाव परिणामों से देना होगा। हमें यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना होगी। मध्य प्रदेश की जनता जो सोचती है, देश उसका सम्मान करता है, इसलिए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरु के आसन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठाया है। हमें यह चुनाव भारत माता की दृष्टि से देखना चाहिए। इस चुनाव के परिणाम के बाद मार्च के महीने में आगामी लोकसभा चुनाव होगा। नरेंद्र मोदी को एक बड़ा संदेश यहां से जाएगा, इसलिए मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है। आज दुनिया भारत का सम्मान कर रही है। मध्य प्रदेश पहले क्या था और अब क्या है,विचार करें । उन्होंने कहा कि मैं भी 22 वर्ष कांग्रेस में रहा लेकिन वहां सम्मान नहीं हुआ। आत्मसम्मान वाला व्यक्ति को कांग्रेस में नहीं रह सकता । यह एक कपड़ा फाड़ पार्टी है।

IMG 20231111 WA0078

 

दिग्विजय कमलनाथ के कपड़े फाड़ने को कहते हैं और कमलनाथ दिग्विजय के कपड़े फाड़ने को कहते हैं। सीएम ने कहा कि हमें डा सीताशरण शर्मा को भारी बहुमत से विजय दिलाना है। शहर और प्रदेश की सोच के साथ ही हमें भारत की जीत के बारे में भी सोचना है और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश विकसित बना। इसके पहले यहां दिग्विजय सिंह सीएम थे तब भी मैं मध्यप्रदेश आया था। तब मध्य प्रदेश की हालत खस्ता थी, लेकिन अब विकसित प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश में कई सड़कें बनी हैं, अब यहां टू लाइन, फोर लाइन नहीं सिक्स लाइन की बात होती है। मेडिकल कॉलेज 5 से बढ़कर 22 हो गए, बिजली अब 24 घंटे आती है। भाजपा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई। महिलाओं, बेटियों, बहू के खाते में रुपए आते हैं। उनका सम्मान बढ़ गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना चलाई है जिसकी राशि 5 साल में बढ़कर 3000 तक हो जायेगी। मैंने भी अब असम में यह योजना चलाई है। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और 450 में गैस सिलेंडर देने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा एडमिशन दिलाने के फैसले की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं इसे भी असम में लागू करूंगा। मध्यप्रदेश ने देश एक दिशा दी है। आज कांग्रेस से यदि मुझे कुछ सीखना पड़े तो केवल कपड़ा फाड़ना ही सीखना पड़ेगा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी काम करती है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब वाणिज्य मंत्री थे तो उन्होंने पहली बार पाकिस्तान को पसंदीदा नेशन का दर्जा दे दिया था। नरेंद्र मोदी ने चीन में अपनी आर्मी की सुरक्षा के लिए रेलवे लाइन डलवाई। आर्मी मेंबर्स अब आसानी से आ जा सकते हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में महाकाल कॉरिडोर, 370 हटाई गई, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना। अयोध्या में कोई भी विकास हो जाए यदि रामलला के मंदिर का दरवाजा शान के साथ,सम्मान के साथ नहीं खुले तो हमें कैसा लगेगा। इसलिए आज वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। सनातन पर भी काम हो रहा है। यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो ऐसा कभी नहीं होता । हम राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं। हम भारत माता के लिए जीते हैं और भारत माता हमारे लिए सबसे बड़ी है। वहीं क्या कपड़ा फाड़ने वाली कांग्रेस पार्टी में कोई आत्मसम्मान से रहने वाला व्यक्ति रह सकता है? जो नेता आज भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा रहे,वे भी जल्द ही भाजपा में लौट आएंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने मीडिया से चर्चा में कटाक्ष किया। उन्होंने कहा सीएम नीतीशकुमार अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। उन्हें आराम की जरूरत है। आराम करने से उनका मानसिक संतुलन वापस आ जाएगा। इसलिए जेडीयू से रिक्वेस्ट करता हूं कि भले ही भाजपा का कोई सीएम नहीं बनाओ, लेकिन खुद की पार्टी से ही अपना मुख्यमंत्री बनाओ। नीतीश जी को बहुत परिश्रम हुआ, एक पार्टी, दूसरी पार्टी, बहुत लंबा सफर तय किया उन्होंने राजनीति में तो अब उन्हें थोड़ा आराम करने की जरूरत है।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा.सीतासरन शर्मा ने कहा कि जो हमसे हमारे विकास कार्य पूछते हैं उनको याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के राज में भोपाल जाने में हमें 4 घंटे लगते थे अब 2 घंटे लगते हैं। नागपुर जाने में 6 घंटे लगते थे अब 4 घंटे लग रहे हैं। फोर लेन की मुख्य सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में व हमारे क्षेत्र के आसपास से लेकर दूरस्थ स्थानों तक बिछ गया है। रेलवे की तीसरी लाइन बिछ गई है। चौथी भी बिछने की संभावना रेल अधिकारियों ने व्यक्त की है। क्षेत्र की भाजपा प्रभारी राजो मालवीय ने अपने उद्बोधन में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करने ,क्षेत्र की मातृ शक्ति का आह्वान किया।,प्रदेश सह संयोजक समाजसेवी संस्था प्रकोष्ठ संदेश पुरोहित ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि डा.शर्मा ने क्षेत्र का समग्र विकास कर हमेशा अमन चैन भी बनाए रखा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के हाथ उठवाकर भारत माता की जयघोष के साथ भाजपा प्रत्याशी डा. सीतासरन शर्मा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलाया। भाजपा नेता प्रमोद पगारे आदि ने भी संबोधित किया। सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, पीयूष शर्मा समेत भाजपा के कई नेता व करीब तीन हजार भाजपा के महिला-पुरुष कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित रही। हिम्मंत बिस्वा सरमा की अपरिपक्व उच्चारण की हिंदी भाषा के भाषण को पसंद किया गया। उन्होंने स्वयं स्वीकारा भी कि उनकी हिंदी अच्छी नहीं है और अभी वे अच्छी हिंदी बोलना सीख रहे हैं। बाद में सिवनी मालवा विस के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भी उनकी एक जन सभा डोलरिया में हुई। सीएम तय समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से नर्मदापुरम के सभास्थल पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा के

जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र संयोजक विश्वनाथ सिंघल, पीयूष शर्मा,राजेश तिवारी, हंस राय,नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम नीतू यादव आदि स्थानीय भाजपा नेता मंचासीन थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने और आभार नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने व्यक्त किया।