Dr V Narayanan -Dr S Somnath: नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख नियुक्त, एस. सोमनाथ का स्थान लेंगे जो 14 जनवरी को हो रहे रिटायर

642

Dr V Narayanan -Dr S Somnath: नारायणन अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो प्रमुख नियुक्त, एस. सोमनाथ का स्थान लेंगे जो 14 जनवरी को हो रहे रिटायर

 

नई दिल्ली: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने डॉ . वी . नारायणन, निदेशक, लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर , वलियामाला को 14.01.2025 से दो वर्ष की अवधि के लिए अंतरिक्ष विभाग के सचिव , अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और इसरो के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। वे डॉ. एस. सोमनाथ का स्थान लेंगे जो 14 जनवरी, 2022 से सेवारत हैं और 14 जनवरी,2025 को रिटायर हो रहे है।

Screenshot 20250108 140538 471

वी नारायणन एक प्रसिद्ध रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन विशेषज्ञ हैं। वह ऐसे समय में जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं जब भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र सुधार के दौर से गुजर रहा है और राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के पास गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान, चंद्रयान-4 मिशन और देश के अपने अंतरिक्ष स्टेशन के विकास सहित कई बड़ी परियोजनाएं हैं।