प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी योजनाओं से सच हो रहें गरीबों के सपने : हितानंद शर्मा

शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत तंबोलिया गांव में किया रात्रि विश्राम, दीवार पर लेखन कर ग्रामवासियों को किया संबोधित!

277

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी योजनाओं से सच हो रहें गरीबों के सपने : हितानंद शर्मा

Ratlam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं से देश के गरीबों के सपने सच हो रहें हैं। आज मध्य-प्रदेश सहित देश के आमजनों के मन से एक ही आवाज निकलती हैं, मोदी जी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तम्बोलिया में कही। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत ग्राम तम्बोलिया में रात्रि विश्राम किया। ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

बूथ समिति और कार्यकर्ताओं के साथ खटिया बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बुधवार को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी मंडल के ग्राम तम्बोलिया पहुंचकर दीवार लेखन कर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 9.08.49 PM 1

सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना हैं!
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एक बार जीत दर्ज की थी। आगामी लोकसभा क्षेत्र में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को प्राणपण से चुनाव अभियान में जुटना है। लोकसभा चुनाव में सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता घर-घर में संपर्क करें। प्रदेश संगठन महामंत्री ने बूथ स्तर पर बने रजिस्टर को देखने के साथ संगठन एप पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बाद में लाभार्थियों से संपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम के वॉट्सएप ग्रुप को भी देखा और ग्रामीणों से बूथ स्तर पर मन की बात सुनने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 9.08.49 PM

रामधुन में हुए शामिल!
बैठक से पहले उन्होंने श्रीराम मंदिर में भगवान के दर्शन किए और रामधुन का गायन भी किया। बैठक के बाद रात्रि में ग्रामीणों के साथ गांव का परम्परागत भोजन दाल-पानिए (मालवा का भोजन) का स्वाद लिया।

हितानंद गुरूवार को तम्बोलिया से रावटी पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का आह्वान किया।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री श्रीमती संगीता चारेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल प्रभारी राजेंद्र पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।