Drug Cases Increased : इंदौर में मादक पदार्थों जब्ती के मामले पिछले 6 महीने में ज्यादा बढ़े!

पुलिस ने 27 मामलों में 38 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया!

63

Drug Cases Increased : इंदौर में मादक पदार्थों जब्ती के मामले पिछले 6 महीने में ज्यादा बढ़े!

Indore : इसी माह लागू हुए नए कानून के बावजूद शहर में अपराधों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। मारपीट, हत्याएं, लूट, चोरी, नकबजनी के साथ मादक पदार्थों और घातक हथियारों की खरीद फरोख्त भी लगातार हो रही है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। क्राइम ब्रांच ने छह माह में मादक पदार्थों के मामले बढ़े हैं। 27 प्रकरणों में 38 आरोपियों को हथियार के साथ पकड़ा।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक जनवरी से 9 जुलाई तक आरोपियों से 65 आर्म्स और 34 कारतूस जब्त किए हैं। दो साल में पौने पांच सौ किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया। जबकि, वर्ष 2023 में 46.09 किलो, वर्ष 2024 में 428.614 किलो मादक पदार्थ जब्त किया। इस तरह करीब पौने पांच सौ किलो मादक पदार्थ पकड़ा है।

ब्राउन शुगर के मामले भी बढ़े हैं। 2023 में 49, 2024 में 20 केस, वर्ष 2023 में 90 आरोपी 2024 में 39 आरोपी, वर्ष 2023 में 1.162 किलो, वर्ष 2024 में 8.629 किलो एमडी ड्रग्स पकड़ी गई।

पिछले साल से ज्यादा मामले

2023 में 5, 2024 में 11 केस, वर्ष 2023 में 5 आरोपी 2024 में 13 आरोपी, वर्ष 2023 में 0.162 किलो, वर्ष 2024 में 0.268 किलो। गांजा 2023 में 16, 2024 में 48 केस, वर्ष 2023 में 26 आरोपी 2024 में 69 आरोपी, वर्ष 2023 में 45 किलो, वर्ष 2024 में 418 किलो। अफीम 2023 में 1, 2024 में 1 केस, वर्ष 2023 में 1 आरोपी 2024 में 1 आरोपी, वर्ष 2023 में 0.259 किलो, वर्ष 2024 में 1.522 किलो। कोकीन 2023 में 0, 2024 में 1 केस, वर्ष 2023 में 0 आरोपी 2024 में 2 आरोपी, वर्ष 2023 में 0 किलो, वर्ष 2024 में 0.100 किलो। चरस 2023 में 1, 2024 में 1 केस, वर्ष 2023 में 3 आरोपी 2024 में 2 आरोपी, वर्ष 2023 में 0.350 किलो, वर्ष 2024 में 0.100 किलो। कोडीन फास्फेट 2023 में 0, 2024 में 2 केस, वर्ष 2023 में 0 आरोपी 2024 में 2 आरोपी, वर्ष 2023 में 0 किलो, वर्ष 2024 में 50 बोतल किलो। इस तरह वर्ष 2023 में 72, वर्ष 2024 में 84 केस बनाए। वर्ष 2023 में 125, वर्ष 2024 में 128 आरोपी पकड़े गए।

अवैध शराब भी पकड़ी गई

क्राइम ब्रांच के साथ आबकारी विभाग ने भी लगातार अवैध शराब परिवहन रोक में अहम भूमिका निभाई। छह माह में लाखों की शराब और वाहनों के साथ आरोपियों को पकड़ा है। पिछले दिनों आबकारी विभाग ने भंवरकुआ क्षेत्र से सोनू नामक युवक को पकड़ा था। उसके पास से महंगी अंग्रेजी शराब मिली थी।