Drunken Groom Returned : शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, फिर दुल्हन ने ये किया!

1242

Rewa : एक बारात में बारातियों की शराबखोरी भारी पड़ गई। शराब पीकर हंगामा कर रहे बारातियों व नशे में धुत्त दूल्हे से नाराज होकर दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी और शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन के इंकार के बाद दुल्हे के परिजनों ने मान मनोवल का प्रयास भी किया। लेकिन, दुल्हन और उसके घर वाले नहीं  माने और बारात को वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक शहर के नेहरू नगर में रहने वाले पीयूष मिश्रा का विवाह गढ़ थाना क्षेत्र पहिलयार की युवती के साथ तय हुआ था।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, पुलिस अधिकारी-

विवाह आशियाना मैरिज गार्डन गुलाब नगर से होना था। सोमवार को बारात पहुंची उस समय दूल्हा और उसके साथियों के अलावा ज्यादातर बाराती नशे में थे। द्वार-चार की रस्म में भी उन्होंने जमकर हंगामा किया।

जब दूल्हे को जयमाला के लिए मंच पर लाया गया, तब भी बाराती उत्पात मचाते रहे। दूल्हा भी नशे में था, यह सब देख दुल्हन भड़क गई और शादी से साफ इंकार कर दिया।

बारातियों का हंगामा देख लड़की वालों ने इसकी शिकायत थाने में भी कर दी।

परिजन अपने खर्च की मांग कर रहे थे। बताते हैं कि दोनों में साढ़े चार लाख रुपए में समझौता भी हो गया। हालांकि इसकी पुष्टि किसी पक्ष ने नहीं की।

दूल्हा भाजपा नेता का भाई

नेहरू नगर निवासी पीयूष मिश्रा भाजपा नेता का रिश्ते का भाई है। भाजपा नेता को भी बड़े पद की जिम्मेदारी कार्यालय में दी गई है।

चर्चा यह भी है कि भाजपा के नेता इस मामले को लेकर पुलिस व मीडिया पर दबाव भी बनाया, ताकि मामला किसी की जानकारी में न आए।

हालांकि, उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार करके अपने खर्च की मांग की, इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ। यह शिकायत भी पुलिस तक पहुंची।

इंजीनियर बताकर तय हुई शादी

युवक के परिजनों ने झूठ बोला था कि उनका बेटा इंजीनियर है।

जबकि, ऐसा कुछ नहीं था। इसके अलावा उसकी एक शादी पहले हो चुकी है इस बात को भी छिपाया गया। युवक के पिता नागेन्द्र मणि मिश्रा किसी विभाग में रिटायर्ड JD हैं।

लड़की पक्ष का कहना है कि उनसे हर बात झूठ बोलकर विवाह तय किया गया व शादी के दिन जमकर शराब के नशे में हंगामा मचाया गया। यही कारण रहे कि शादी से इंकार किया गया।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, लड़की के पिता-