मकान निर्माण कार्य चलने के दौरान पड़ोसी की 2 मंजिला कच्ची दीवार ढहने से मजदूर दबा, गंभीर घायल को किया इंदौर रेफर!

445

मकान निर्माण कार्य चलने के दौरान पड़ोसी की 2 मंजिला कच्ची दीवार ढहने से मजदूर दबा, गंभीर घायल को किया इंदौर रेफर!

Ratlam : शहर के कोठारी वास में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर विद्यालय के सामने एक मकान के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसी के 2 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया जिससे मौके पर काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर की है क्षेत्रीय रहवासियों की सहायता से मजदूर को शहर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 18.38.50

घायल मजदूर का नाम दिनेश पलसोड़ी निवासी राजापुरा माताजी समीप ग्राम चिल्लर हैं जो निर्माणाधीन मकान का गड्ढा खोद रहा था तभी उस पर पड़ोस की कच्ची दीवार भरभराकर अचानक गिर गई। जिससे मजबूर मलबे में दब गया। वही काम कर रहें मजदूरों और क्षेत्रीय के रहवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मजदूर को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 18.38.50 1

घायल मजदूर को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा जहाँ डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को जांच कर इंदौर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर SDM आर्ची हरित, CSP सत्येंद्र घनघोरिया और माणकचौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के साथ SDRF की टीम घटना स्थल पहुंचे!