रतलाम दौरे में मुख्यमंत्री ने मीडिया से बनाई दूरी, भाजपा नेताओं को भी दूर से ही नमन करना पड़ा!

1162

रतलाम दौरे में मुख्यमंत्री ने मीडिया से बनाई दूरी, भाजपा नेताओं को भी दूर से ही नमन करना पड़ा!

Ratlam : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज रतलाम दौरे के दौरान राजनीतिक और मीडिया क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर रतलाम दौरे में मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी क्यों बनाई और मीडिया से चर्चा क्यों नहीं की! यहां तक की स्थानीय मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में कुछ कर नहीं पाए।

सीएम डॉ.मोहन यादव द्वारा मीडिया से चर्चा किए बगैर जाने पर रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी एवं सदस्यों ने हैलीपेड पर ही मंत्री, प्रशासन और भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष जोरदार तरीके से आपत्ति जताई। दरअसल इसके पहले जब-जब भी मुख्यमंत्री रतलाम आए, उन्होंने मीडिया से पूरी गर्म जोशी के साथ चर्चा की लेकिन इस बार मीडिया से चर्चा ना कर एक तरह से बेरुखी दिखाने का क्या कारण हो सकता है, इसका जवाब ना तो मंत्री दे पाए और ना हीं बीजेपी के जिम्मेदार पदाधिकारी।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 18.37.03

मीडिया में दूरी के साथ ही आज शहर में यह भी चर्चा रही हैं कि जिन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा को रतलाम में स्थापित करने की नींव रखी, उन्हें भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बेरीकेट के पीछे खड़ा रहना पड़ा। हालात यह रहें कि जो कभी डॉ. यादव के साथ सड़कों पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते थे, उन्हें आज दूर से ही नमन करना पड़ा। यहां तक कि खुद को ‘प्रदेश का ताकतवर मंत्री’ मानने वाले भी चुपचाप यह सब नजारा देखते रहें। मुख्यमंत्री किसी भी स्थानीय मंच पर नहीं उतरे। नेताओं द्वारा तैयार किए गए सभी स्वागत मंचों को नजरअंदाज कर गाड़ी में ही स्वागत करवाया।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 18.37.03 1

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर करीब 12:35 बजे बंजली हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचे। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक राजेंद्र पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विधायकों, नेताओं और प्रशासनिक अमले ने अगवानी की। हवाई पट्टी से वे सीधे काटजू नगर स्थित संघ शताब्दी सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे!