
E-Cigarettes Seizure : पान की दुकान से 27 हजार से ज्यादा की ई-सिगरेट जब्त, आरोपी पर FIR!
Ratlam : जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर की माणकचौक थाना पुलिस ने नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार से ई-सिगरेट जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया हैं। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर बुधवार दोपहर को नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार पर दबिश दी जहां अलग-अलग कंपनियों और फ्लेवर के 23 पैकेट ई-सिगरेट जब्त की। इसकी कीमत 27 हजार से अधिक हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से ई-सिगरेट रखने व बेचने के संबंध में जानकारी मांगी गई जिस पर वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका

माणकचौक पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम में पान की दुकान के संचालक जय कुमार (31) पिता गोविन्द कवलानी निवासी 137 नाहरपुरा पर FIR दर्ज की गई। कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गड़रिया, एसआई राकेश मेहरा, राजेश मईड़ा, अविनाश मिश्रा तथा टीम का सहयोग रहा!





