EC in Action : EVM ट्रांसपोर्ट मामले में वाराणसी के ADM सस्पेंड

EVM को बिना किसी मूवमेंट प्लान के ले जाया जा रहा, जो सामने आया!

842

EC in Action : EVM ट्रांसपोर्ट मामले में वाराणसी के ADM सस्पेंड

New Delhi : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को गलत तरीके से वाराणसी में EVM ट्रांसपोर्ट के आरोप लगाए थे। उनके आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग (Election Commission) सख्त हो गया। ट्रेनिंग EVM के परिवहन में नियमों के उल्लंघन पर, चुनाव आयोग ने UP के मुख्य चुनाव आयुक्त से वाराणसी ADM नलिनी कांत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। नलिनी कांत सिंह EVM के नोडल प्रभारी थे।

उत्तर प्रदेश में मतगणना से एक दिन पहले, समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि EVM के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इसके बाद SP कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर अपनी निगरानी बढ़ा दी। मंगलवार रात SP प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ BJP पर वोटों की चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वाराणसी में EVM ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर डटने को कहा है।

उन्होंने लिखा ‘मतगणना केंद्रों को ‘लोकतंत्र का तीर्थ’ समझकर वहाँ जाएं और डटे रहें और सत्तापक्ष द्वारा चुनाव परिणाम में हेराफेरी की हर साज़िश को असंभव बना दें! सपा-गठबंधन की जीत हो रही है, तभी तो भाजपाई धांधली की कोशिश कर रहे हैं।’

वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा ने कहा ‘ट्रेनिंग वाली EVM को मतदान वाली EVM की अफवाह फैलाई गई थी। इससे शहर की शांति प्रभावित हो सकती थी, जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। चुनाव आयोग ने अधीनस्थ अधिकारी की भूमिका पर कार्रवाई की है। EVM को बिना किसी मूवमेंट प्लान के ले जाया जा रहा था!

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक अधिकारी का वीडियो क्लिप अपलोड किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को ले जाते समय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। 45 सेकेंड के वीडियो में अधिकारी ने EVM से छेड़छाड़ की संभावना से भी इनकार किया और कहा कि थ्री-लेयर सिक्योरिटी (Three-layer security) है, उसे भेदा नहीं जा सकता। अगर पॉलिटिकल पार्टियों के कार्यकर्ता चाहें तो बाहर खुद निगरानी के लिए बैठ सकते हैं।