शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने 6 करोड़ से निर्मित शाला भवन का लोकार्पण किया

275

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने गुरुवार को 6 करोड़ 75 लाख 22 हजार से नव निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लसुड़िया राठौर का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, छात्राएं, पत्रकार मौजूद थे।

IMG 20250626 WA0046 scaled

उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि नवीन शिक्षा के मंदिर के बन जाने से कई बच्चों के भविष्य सवरेगा। सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाया है। एक भी सड़क बाकी नहीं नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण होगा। शिक्षा जीवन के गुणात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में बेहतर निर्णय ले पाता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाता है। शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बेहतर अवसर प्रदान करती है और सामाजिक विकास में मदद करती है।

IMG 20250626 WA0048 scaled

शिक्षा व्यक्ति को विभिन्न विषयों का ज्ञान प्रदान करती है और उसे विभिन्न कौशल सीखने में मदद करती है, जो उसे जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है और उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है। शिक्षा एक ऐसा उपकरण है जो न केवल व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित करता है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के महत्व को सरकार ने समझा है। सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई, सीएम राइज स्कूल बनाए। बच्चों को माता-पिता एवं शिक्षक अच्छे संस्कार दे, अच्छी शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को जैसा चाहो वैसा बनाया जा सकता है। स्कूल में शिक्षकों की जो कमी है, उसको पूर्ण पर करेंगे। इसके साथ ही स्कूल में जो भी कमियां है, उन सभी को पूर्ण किया जाएगा। साल भर में गांधी सागर का पानी एक-एक खेत तक पहुंचेगा।