![632eac86657ba-fbutube-smart-parrot-video](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2024/04/632eac86657ba-fbutube-smart-parrot-video.webp)
Effect of company:संगत से सब होत है संगत से सब जाय”,तोते पर हुआ कुत्ते की संगत का असर!
संगत का असर हमेशा पड़ता है, परिवार और समाज ने हमें हमारे बचपन से हमें अपने अनुसार, अपनी ज्ञान-क्षमता के अनुसार ढालना शुरू किया और आज हम जो कुछ भी हैं, उन्हीं के कारण हैं।
लोग अपने घरों में पशु-पक्षी पालते हैं। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग घरों कुत्तों को पालना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग पक्षियों को भी पालते हैं। पक्षियों में तोता सबसे ज्यादा पाला जाता है।
कई लोग तोता और कुत्ता दोनों एक साथ पालते हैं। घर में जब एक से ज्यादा पालतू पशु—पक्षी होते हैं तो उनमें आपस में लगाव हो जाता है। कुत्ते अक्सर रात के समय भौंकते हैं, जिससे कई बार नींद भी खराब हो जाती है। वहीं तोते बहुत समझदार होते हैं लेकिन नटखट भी बहुत होते हैं। आपने कई तोतों को नकल उतारते हुए भी देखा होगा। कई तोते इंसान की आवाज में भी बोल सकते हैं। सोचिए अगर किसी तोते पर कुत्ते की संगत का असर हो जाए तो। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोते पर कुत्ते की संगत का कैसा असर पड़ा।
तोते पर हुआ कुत्ते की संगत का असर:
सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘संगत का असर’। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोते पर कुत्ते की गहरी दोस्ती और उसकी संगत का असर पड़ते देखा जा रहा है। बचपन में आपने भी माता-पिता से सुना होगा कि बच्चों पर दोस्ती का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसी वजह से माता—पिता अच्छे बच्चों से दोस्ती करने के लिए कहते हैं। बुरी संगत होने पर गलत व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
संगत का असर pic.twitter.com/FsYozyXLB5
— news for you (@newsforyou36351) April 2, 2024
कुत्ते की तरह भौंकने लगा तोता:
वायरल हो रहे वीडियो में भी तोते पर संगत का कुछ ऐसा ही असर पड़ता दिख रहा है। वीडियो में तोता अपनी आवाज निकालने के बजाए कुत्ते के साथ खेलने के लिए उस पर भौंकते देखा जा रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है। यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए तोते पर कुत्ते की संगत का असर बता रहे हैं।
देखिये तोते और महिला की बातचीत का वीडियो ,तोता महिला से चाय की डिमांड भी कर रहा है!
यूजर्स को पसंद आया मजेदार वीडियो:
यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। लोगों को तोते का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वीडियो देखने के यूजर्स को तोते का फनी अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।