बिरसा मुंडा जयंती पर धार और शहडोल में CM के 2 कार्यक्रमों पर आठ करोड़ 74 लाख रुपए खर्च

106

बिरसा मुंडा जयंती पर धार और शहडोल में CM के 2 कार्यक्रमों पर आठ करोड़ 74 लाख रुपए खर्च

 

भोपाल: बिरसामुंडा जयंती पर शहडोल और धार में आयोजित मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रमों पर राज्य सरकार ने आठ करोड़ 74 लाख 36 हजार 805 रुपए खर्च कर डाले।
पिछले वर्ष 15 अप्रैल को शहडोल में दोपहर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर डोम, टेंट, साउंड सिस्टमत और अन्य व्यवस्थाओं पर 3 करोड़ 85 लाख 4 हजार 164 रुपए खर्च हुए थे। वहीं धार जिले में इसी दिन दोपहर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल पर डोम, टेंट, साउंड सिस्टम और अन्य व्यवस्था के लिए 4 करोड़ 89 लाख 32 हजार 641 रुपए खर्च हुए थे। इन दोनो भुगतानों के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य जिला शहडोल और धार को जनजातीय कार्य विभाग ने 8 करोड़ 74 लाख 36 हजार 805 रुपए आवंटित किए है। इस राशि से ये आयोजन करने वाले निजी ठेकेदारों को इस राशि का भुगतान करेंगे।
जनजातीय कार्य विभाग के उपायुक्त पीके पांडेय ने दोनो जिलों के अधिकारियों को सभी भुगतान ई पेमेंट के जरिए करने और माहवार खर्च की समीक्षा करने को कहा है। भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए दस दिन के अंदर संपूर्ण भौतिक और वित्तीय रिपोर्ट भी शासन को भेजने को कहा गया है। खर्च के सभी मासिक पत्रक मय ट्रेजरी बाउचर नंबर के साथ आगामी माह की दस तारीख तक भेजने को कहा गया है।