
मासूम बहन को गोद में लेकर सीढ़ियों से उतर रही बड़ी बहन, दोनों गिरी, मासूम की मौत
भोपाल: इतवारा इलाके में सीढ़ी से उतरते दर्दनाक हादसे में 2 साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त बड़ी बहन मासूम को गोदी में लेकर सीढ़ी उतर रही थी। पैर फिसलने के कारण दोनों बहनें नीचे गिर गई। गंभीर चोटे आने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर छोटी बहन की मौत हो गई। बड़ी का अब भी इलाज चल रहा है।
मंगलवारा पुलिस के अनुसार 2 साल साल माहिन नूर इतरवाले इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसके पिता चूड़ी बेचने का काम करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा माहिन की 6 साल की बड़ी बहन है। दो बहनें अक्सर ही खेलने के लिए मकान की छत पर चली जाती थीं। गुरूवार की शाम वे खेलने के लिए छत पर गई थीं। वहां शाम करीब सात बजे बड़ी बहन माहिन को गोद में लेकर सीढ़ी से उतर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन का पैर फिसला तो दोनों बहनें सीढ़ियों से लुढकते हुए नीचे आ गई। दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात माहिन की मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।





