
पढ़ना जारी रखें
समीक्षा बैठक के दूसरे दिन 5 सितंबर को आयोग द्वारा सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सभी 10 संभागों के कमिश्नर एवं आईजी के साथ बैठक की जायेगी। मतदाता जागरूकता के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जायेगा।
तीसरे दिन 6 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त श्री अरूण गोयल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करेंगे।