
पढ़ना जारी रखें
इन विधायकों की सीटों पर हो सकते उप चुनाव
– कांग्रेस के सबसे ज्यादा विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें शहडोल से फुंदेलाल मार्को, उज्जैन से महेश परमार, मंडला से ओमकार सिंह मरकाम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, भिंड से फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। पुष्पराजगढ़ से विधायक फुंदेलाल मार्को का मुकाबला शहडाेल सांसद हिमाद्री सिंह से है। मार्को लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। तराना विधायक महेश परमार का मुकाबला उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया से है। यह दूसरा मौका है, जब परमार और फिरोजिया आमने-सामने होंगे। इससे पहले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तराना विधानसभा से दोनों नेता आमने-सामने थे। उस समय महेश परमार ने जीत हासिल की थी। डिंडोरी से चार बार के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम के सामने भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते हैं। कुलस्ते मरकाम को 2014 के लोकसभा चुनाव में हरा चुके हैं। यदि मंडला से कांग्रेस जीतती है, तो यहां भी उपचुनाव हो सकते हैं। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का सतना में सांसद गणेश सिंह से मुकाबला है। कुशवाह पटेल को 2023 के विधानसभा चुनाव में हरा चुके हैं। भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया भिंड में मौजूदा सांसद डाॅ. संध्या राय के सामने हैं। साफ है कि विधायक जीते तो वहां फिर चुनाव की दुंदुभी बज जाएगी।