
पढ़ना जारी रखें

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 9 बजे के आसपास की है। राजोद बस स्टैंड पर एक कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौट रहे संघ कार्यकर्ता के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घटना के दौरान लाठी-डंडे से संघ कार्यकर्ता को जमकर पीटा गया। इस कारण संघ कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद मंडल अध्यक्ष फेमस सहित उसके साथी मौके से भाग निकले। संघ कार्यकर्ता ने बताया कि बस स्टैंड स्थित बालक छात्रावास में एक कार्यक्रम था। वहां से निकल रहा था, तभी मंडल अध्यक्ष फेमस अपने साथी रवि कावलिया, राजेश, विजय खेमराज, सुनील आदि लोगों के साथ पहुंचा और मारपीट करने लगा। संघ कार्यकर्ता ने बताया कि इससे मेरा कोई पुराना विवाद नहीं है और न ही चुनावी रंजिश है। इधर इस मामले में राजोद टीआई ने बताया कि रात में मारपीट की घटना सामने आई थी। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।