Emerging Glamorous Muscles : उभरती हुई चमकदार मांसपेशियों ने जीता त्रिवेणी मेले में दर्शकों का दिल!

मिस्टर महापौर ट्राफी में जिले के शरीर साधक खिलाडिय़ों ने किया अद्भुत प्रदर्शन! नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता!

148

Emerging Glamorous Muscles : उभरती हुई चमकदार मांसपेशियों ने जीता त्रिवेणी मेले में दर्शकों का दिल!

IMG 20251220 WA0242

Ratlam : तालियों की गडगड़़ाहट दूधिया रोशनी से जगमग मंच और शानदार राष्ट्रभक्त संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच जिले-भर से आए लगभग 52 शरीर साधकों ने एक से बढ़कर एक पोजिंग देते हुए मौजूद हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। कश्मकश और जोरदार मुकाबले में नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता, अर्पित सिलावट ने बेस्ट पोजर, ईश्वर सिंह ने बेस्ट मस्कुलर, मोहम्मद रजा ने बेस्ट फिजिक एवं जय कहार ने बेस्ट इम्प्रुव का खिताब जीता।प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) संयोजक एवं नेता पक्ष तथा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद रणजीत टाक, सोनू यादव, रामबाबु शर्मा, अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, बॉडीबिल्डिंग संस्थापक ओमप्रकाश त्रिवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया।

IMG 20251220 WA0243

नकूल वर्मा सहित 5 टॉप खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान की गई। वहीं 6-15 वे स्थान के खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी प्रमाण पत्र और मानदेय राशी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राज्य शरीर सौष्ठव संस्थान उज्जैन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, संभाग अध्यक्ष मकबूल वारसी, अमित कनौजिया, अनिल चावंड, अमजद खान जावरा, असलम खान द्वारा निभाई गई। मार्शल की भूमिका में राजकुमार शिंदे, शाबाज खान, सुरेश नायक, अजय चौरसिया रहें। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय निर्णायक डॉ. कुलदीप त्रिवेदी ने किया तथा आभार मेला प्रभारी धर्मेंद्र जी व्यास ने माना!

IMG 20251220 WA0241