EOW Action: मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने किया 85.46 लाख का गबन, EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 

2144
EOW Action

EOW Action: मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारियों ने किया 85.46 लाख का गबन, EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला 

Bhopal: EOW Action: मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक झाबुआ शाखा के कर्मचारियों द्वारा किए गए 85.46 लाख के गबन को लेकर EOW ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की झाबुआ शाखा के कर्मचारी मोहित गुप्ता ने डोरमेंट खातों में बिना अनुमति लगभग 85.46 लाख रुपए निकालकर अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर किए। भोपाल की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने इस गंभीर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

EOW Action: प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की- झाबुआ शाखा के कर्मचारी मोहित गुप्ता ने मप्र ग्रामीण बैंक के 11 डोरमेंट खातों से बिना अनुमति 85.46 लाख रुपए निकाल लिए। यह रकम उसने अपने और साथियों सौरभ सेंगर, नरेन्द्र सिंह सेंगर, देवराज सिंह, गजेन्द्र सिंह सेंगर, मुकेश कुमार सबनानी के खातों में डालवाई। आरोपीगण ने बेइमानी पूर्वक मिलकर बैंक और खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की।

EOW Action: भोपाल के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शिकायत क. 14/2024 के तहत 126/25 धारा 420, 409, 120-बी आईपीसी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी), 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के साथ ही आगे की जांच जारी है।

 *मामले के मुख्य बिंदु:*  

1. मोहित गुप्ता और उसके साथियों ने 11 डोरमेंट खातों से 85.46 लाख रुपए का गबन किया।

2. रकम को अपने और परिचितों के खातों में ट्रांसफर किया गया।

3. आरोपियों पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप।

4. भोपाल की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

5. त्वरित कार्रवाई और जांच जारी।

बता दे कि मोहित गुप्ता पहले अलीराजपुर जिले की सोडवा और आम्बुआ शाखाओं में पदस्थ था। उसकी कार्यशैली पर शिकायत होने के बाद उसे जबलपुर स्थानांतरित किया गया था। जबलपुर में जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अब इसी मामले में भोपाल की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NHAI Clarification: टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से कोई शुल्क नही, ऐसा कोई प्रस्ताव भी नहीं