EOW Raid: दिखावे का शासकीय शिक्षक, वास्तव में कई कालेजों का मालिक, 4 कारपोरेट दफ्तर

प्रशांत परमार को नरसिंह घोटाले का सूत्रधार भी माना जा रहा है

1839
EOW Raid

EOW Raid: दिखावे का शासकीय शिक्षक, वास्तव में कई कालेजों का मालिक, 4 कारपोरेट दफ्तर

भोपाल:EOW Raid ;कहने को तो वह एक शासकीय शिक्षक है लेकिन दरअसल वह कई कालेजों का मालिक है और उसमें चार कॉर्पोरेट दफ्तर खोल रखे हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने ग्वालियर में एक ऐसे प्राइमरी टीचर के घर छापा मारा है, जो लगभग 6 कॉलेजों का संचालक है। चार ठिकानों पर कार्यवाही की गई।

EOW Raid

उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है। कॉलेजों के साथ-साथ उसका मैरिज गार्डन होने की जानकारी भी सामने आई है।

ग्वालियर EOW टीम ने प्राइमरी स्कूल के सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के चार ठिकानों पर छापा मारा है। पता चला कि वह कई कॉलेजों का संचालक है।यह खुलासा आज सुबह ग्वालियर में EOW  Raid में हुआ।

 

शिक्षक का नाम प्रशांत परमार है और आज सुबह EOW की टीम ने अचानक उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।

सत्यम टॉवर स्थित फ्लैट में परमार रहता था, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जाती है जांच चल रही है। पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि परमार ने आय के मुकाबले कितनी अधिक संपत्ति जमा कर रखी है।

पेशे से वह प्राइमरी टीचर है। तृतीय श्रेणी कर्मचारी के पास करोड़ों की संपत्ति होना चौंकाने वाला है।इसका अभी तक का कुल वेतन ₹20 लाख के आसपास बनता है। वह करोड़ों का मालिक है।

Pachmarhi Brainstorming Meeting: सतपुड़ा पर्वत श्रंखला में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच चिंतन बैठक शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत परमार को नरसिंह घोटाले का सूत्रधार भी माना जा रहा है वह क्षत्रिय समाज का भी बड़ा पदाधिकारी है। उसका यह नेटवर्क झारखंड तक फैला होना पाया गया है।

इस कार्रवाई के बीच EOW को कई स्टाम सील भी बरामद हुई है, जो कई शासकीय दफ्तरों के साथ ही अधिकारियों की मिली है

Dacoits seeking donations : अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांगने वालों ने लूट की

EOW द्वारा कार्यवाही अभी जारी है।शाम तक इस शिक्षक को लेकर कई खुलासे होने की संभावना है।

EOW Raid

Hastinapur;जमीन के नीचे मिली दो हजार साल पुरानी दुर्लभ चीजें, खुदाई में 2000 साल पुराना किचन का सामान मिला