EOW Raid: पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष के ठिकानों पर EOW का छापा

3244

भोपाल: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के उज्जैन कार्यालय ने आज मंदसौर जिले के दलोदा में पूर्व पंचायत सचिव और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन दिनेश चंद्र शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में करोड़ो रुपए की संपत्ति अर्जित करने का पता चला है।पता चला है कि फ्लैट्स,मकान भोपाल और दलौदा में, कृषि भूमि,टाटा सफारी सहित कई दो पहिया वाहन, सोने चांदी के आभूषण, नगद राशि आदि के कागजात पाए गए हैं।

EOW को शिकायत मिली थी कि दिनेश शर्मा द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली गई है।

00

आज सुबह अचानक EOW ने उनके ठिकानों पर छापा मारा और जांच की।

समाचार लिखे जाने तक जांच का कार्य जारी है।

IMG 20220531 WA0046

 

शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।