EOW Trap: 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए RI अजय सिंह

1110

EOW Trap: 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए RI अजय सिंह

 

सतना। सतना जिले के बिरसिंहपुर में पदस्थ RI अजय सिंह को EOW रीवा की टीम ने आज 14000 की रिश्वत लेते पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार RI अजय सिंह द्वारा एक कृषक से जमीन के सीमांकन के बदले में 40000 रिश्वत की मांग की गई थी।

कृषक पहले दो किस्तों में ₹26000 दे भी चुका था। आज आखिरी किस्त 14000 रुपए की देते वक्त EOW की टीम ने RI को रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना जिले में बिरसिंहपुर के निवासी कृषक रमेश पांडेय ने एक माह पूर्व तहसील में अपनी जमीन के सीमांकन हेतु आवेदन किया था परंतु RI अजय सिंह इस कार्य के एवज में आवेदक से ₹40000 की रिश्वत मांग रहे थे।उसने पहले ₹26000 दो किस्तों में दे दिए थे और आज जब तीसरी किस्त 14000 रुपए की दे रहे थे तभी RI अजय सिंह को ईओडब्ल्यू की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

इससे पहले आवेदक ने EOW रीवा में आवेदन देखकर शिकायत की थी।

IMG 20250117 WA0041

शिकायत को वेरीफाई करने के बाद आज ईओडब्ल्यू की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से RI अजय सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

रीवा EOW की टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण कीरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, उप निरीक्षक अभिषेक पांडे, उप निरीक्षक संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल, सत्यनारायण मिश्रा, कुलभूषण त्रिवेदी, घनश्याम त्रिपाठी और आरक्षक पूर्णिमा सिंह और धनंजय अग्निहोत्री शामिल रहे।