Ex CM Chouhan Is Vacating CM House: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खाली कर रहे हैं CM हाउस

2800

Ex CM Chouhan Is Vacating CM House: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खाली कर रहे हैं CM हाउस

 

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नए बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं। पता चला है कि वे आज मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स स्थित शासकीय आवास को खाली कर रहे हैं।

IMG 20231227 WA0035

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में B 8- 74 बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं।

IMG 20231227 WA0033

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में आज सुबह पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए। इस अवसर पर सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी।

 

बता दें कि कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री आवास में शिवराज सिंह चौहान से मिलने गए थे और उन्होंने पूरे बंगले का राउंड लिया था। उन्होंने समत्व को भी देखा जहां पर मीटिंग्स और कार्यक्रम होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सीएम हाउस के बारे में जानकारी दी।