Ex IAS Officer Appointed Advisor To CM: 1 महीने पहले रिटायर अधिकारी बने CM के सलाहकार

830
IAS Transfer

Ex IAS Officer Appointed Advisor To CM: 1 महीने पहले रिटायर अधिकारी बने CM के सलाहकार

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 महीने पहले रिटायर हुए औद्योगिक विकास कमिश्नर अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का सलाहकार नियुक्त किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के रिटायर्ड अधिकारी अरविंद कुमार,योगी को औद्योगिक मामले में सलाह देंगे।

बता दें कि अरविंद कुमार रिटायरमेंट के पहले प्रदेश के औद्योगिक विकास कमिश्नर थे और पिछले महीने फरवरी में ही रिटायर हुए हैं।

1 महीने ही अभी हुआ है उनकी सेवानिवृत्ति को और उन्हें सरकार ने यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है।

बता दें कि मई 2022 में कुमार ने उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफलता के साथ आयोजित की थी। माना जा रहा है कि उसी के बदौलत उन्हें अब यह महत्वपूर्ण असाइनमेंट दिया गया है। फिलहाल उनकी यह नियुक्ति 11 महीने के लिए की गई है।

बताया गया है कि आगामी दिनों में होने वाले G 20 सम्मेलनों में कुमार विशेष रूप से सलाह देंगे।