Ex MLA Left BJP : बीजेपी के पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे!

सुसनेर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

2116
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

Ex MLA Left BJP : बीजेपी के पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे!

Bhopal : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का एक और झटका लगा। आगर मालवा क्षेत्र के सुसनेर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष जोशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब निर्दलीय चुनाव लगेंगे।

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक संतोष जोशी ने बताया कि आज मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके कई कारण है। सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया, प्रत्येक गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही बोलते थे कि, इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं।

IMG 20230914 WA0047

उन्होंने कहा कि हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, एक तरह से क्षेत्र में आराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है। पूर्व भाजपा विधायक ने कहा कि, मैं अगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। जीतने के बाद RSS के पूर्व प्रचारकों के साथ पार्टी बनाऊंगा। संतोष जोशी गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक भी रहे हैं।