
पढ़ना जारी रखें
पूरे प्रदेश में रतलाम प्रेस क्लब ही ऐसा अनूठा प्रेस क्लब है, जहां युवाओं और नए पत्रकारों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष भी प्रेस क्लब ने पत्रकारों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब एवं फोटोग्राफी श्रेणी में आवेदन आमंत्रित किए थे। साथ ही खेल और कृषि की 2 विशेष श्रेणियां भी जोड़ी गईं।
प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने लिया निर्णय!
आमंत्रित प्रविष्टियों में 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 तक की सर्वश्रेष्ठ खबरें शामिल थी। इनका चयन भोपाल और इंदौर के वरिष्ठ पत्रकारों की निर्णायक समिति द्वारा किया गया।
14 लोगों को मिलेगा पुरस्कार!
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब श्रेणी में 3-3 पुरस्कार दिए जाएंगे।फोटोग्राफी, खेल और कृषि श्रेणी में 1-1 पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा एक वरिष्ठ पत्रकार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और एक ग्रामीण पत्रकार को उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
स्मृतियों को संजोने का प्रयास!
निर्णय की घोषणा कार्यक्रम के दौरान ही होगी, जिसे उस समय तक गोपनीय रखा जाएगा। रतलाम प्रेस क्लब द्वारा दिए जाने वाले सभी पुरस्कार शहर के दिवंगत और ख्यात पत्रकारों के नाम पर समर्पित हैं, ताकि उनकी स्मृतियां अमर रहें और नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।
तीसरी श्रंखला की गूंज!
यह आयोजन अपनी तरह की तीसरी श्रंखला है। इससे पहले दो बार समारोह का सफल आयोजन हो चुका है, जिसे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-भर से सराहना मिली थी। प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में रतलाम के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पत्रकारों की उपस्थिति रहेंगी!