Excise Officer Attached : भांग मुनक्का वालों से ‘दोस्ती’ के आरोप में एक्साइज अफसर अटैच!

छापा मारने पर भी खुद ने FIR दर्ज नहीं कराई और कई को बचाया!

498

Excise Officer Attached : भांग मुनक्का वालों से ‘दोस्ती’ के आरोप में एक्साइज अफसर अटैच!

Indore : भांग मुनक्का माफियाओं के मददगार सहायक आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी को कलेक्टर ने निर्वाचन में अटैच कर दिया। गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने उन्हें को मुनक्का व्यापारियों पर ठोस कार्रवाई न करने पर कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा था।

10 अक्टूबर को ADM व सहायक आबकारी आयुक्त इंचार्ज राजेश राठौड़ ने रेवती रेंज स्थित ग्राम जाख्या के शुक्ला फॉर्म हाउस के गोदाम में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ व भांग की गोलियों का निर्माण कार्य पकड़ा था। यहां सागर आयुर्वेदिक फॉर्मेसी के ऑफिस व गोदाम से भांग, मुनक्का के तैयार पैकेट्स जब्त किए थे।

फैक्टरी का संचालन करने वाले आरोपी पंकज वैष्णव और प्रिंस जोशी के खिलाफ अवैध रूप से मुनक्का ब्रांड मस्ताना, तरंग, विजयवटी, सागर व शिवम् ब्रांड का माल जब्त किया था। इसे तैयार करने का इन कंपनियों के संचालकों के पास कोई लाइसेंस नहीं था।

कारोबार का क्षेत्र सहायक आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी का था। उन्होंने खुद FIR न करते हुए कनिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार जैन से शिकायत दर्ज करवाई और केवल पंकज वैष्णव को आरोपी बनवाया। बिना लाइसेंस के अवैध भांग तैयार करने वाले संचालक हीरालाल पंजवानी (मस्ताना मुनक्का), गौरव बसेनी (शिवम् मार्केटिंग), गोपाल और राहुल धनोतिया (तरंग फार्मा) को आरोपी नहीं बनाया। इसी लापरवाही के कारण उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई।