Exciting Event: मुख्यमंत्री डॉ यादव जल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, तिरंगामय हुआ भोपाल का बड़ा तालाब 

354

Exciting Event: मुख्यमंत्री डॉ यादव जल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, तिरंगामय हुआ भोपाल का बड़ा तालाब 

IMG 20250814 WA0048 scaled

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर जल तिरंगा यात्रा की झंडी दिखाकर शुरुआत की तथा वे स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए।

IMG 20250814 WA0052 scaled

IMG 20250814 WA0050 scaled

देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को और सशक्त करते इस अनोखे ,रोमांचक आयोजन में बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी ,विद्यार्थी और राजधानीवासी शामिल हुए।

IMG 20250814 WA0046 scaled

IMG 20250814 WA0044 scaled

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बड़ी संख्या में तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े । एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग में आने वाली बोटस में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगा लेकर बड़े तालाब में आगे बढ़े। क्षेत्र का नभ -जल और धरा तिरंगामय हो गया।